Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

संसद भवन की लॉन में मनाया जाएगा 135वीं डॉ. अंबेडकर जयंती का समारोह

उसके बाद यह कार्यक्रम दोपहर 12:00 बजे तक जनता के लिए खुला रहेगा। डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन (डीएएफ) उन लोगों की सहायता करेगा, जो बाबासाहेब अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

13 Apr 2025

संसद भवन की लॉन में मनाया जाएगा 135वीं डॉ. अंबेडकर जयंती का समारोह

नई दिल्ली। डॉ. अंबेडकर की 135वीं जयंती का समारोह 14 अप्रैल को संसद भवन लॉन में प्रेरणा स्थल पर आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन (डीएएफ) के सहयोग से होगा। समारोह की शुरुआत सुबह राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष, अन्य मंत्रियों, सांसदों और विद्वानों, छात्रों एवं आम जनता सहित अन्य आमंत्रित अतिथियों के पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ होगी।

उसके बाद यह कार्यक्रम दोपहर 12:00 बजे तक जनता के लिए खुला रहेगा। डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन (डीएएफ) उन लोगों की सहायता करेगा, जो बाबासाहेब अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। आम जनता को अलीपुर रोड स्थित डॉ. अंबेडकर राष्ट्रीय स्मारक (डीएएनएम) तक ले जाने के लिए डीएएफ की ओर से विशेष बसों का इंतजाम किया गया है।

डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन (डीएएफ)

डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन का गठन बाबासाहेब डॉ. बीआर अंबेडकर के संदेश और विचारधाराओं का प्रसार करने के लिए किया गया था। 1991 में बाबासाहेब डॉ. बीआर अंबेडकर की शताब्दी समारोह समिति का गठन किया गया था और इसकी अध्यक्षता भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री ने की थी। इस समिति ने डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन (डीएएफ) की स्थापना करने का निर्णय लिया। 24 मार्च, 1992 को स्वायत्त निकाय डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन (डीएएफ) की स्थापना केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के तत्वावधान में की गई थी, जिसका उद्देश्य अखिल भारतीय स्तर पर बाबासाहेब डॉ. अंबेडकर के विचारों और दृष्टिकोणों को आगे बढ़ाने के लिए कार्यक्रम और गतिविधियां आयोजित करना था।

डॉ. अंबेडकर राष्ट्रीय स्मारक (डीएएनएम)

डॉ . अंबेडकर राष्ट्रीय स्मारक (डीएएनएम) बाबासाहेब डॉ. बीआर अंबेडकर के जीवन, कार्य और योगदान को संरक्षित करने और प्रदर्शित करने के लिए समर्पित है। डॉ. बीआर अंबेडकर एक प्रसिद्ध समाज सुधारक, वक्ता, प्रख्‍यात लेखक, इतिहासकार, न्यायविद, मानवविज्ञानी और राजनीतिज्ञ थे। डीएएनएम संग्रहालय में डॉ. अंबेडकर के जीवन से संबंधित व्यक्तिगत सामान, तस्वीरें, पत्र और दस्तावेजों का संग्रह है। इसमें उनकी शिक्षा, सामाजिक सुधार आंदोलन और राजनीतिक करियर शामिल हैं। उनके भाषणों और साक्षात्कारों को दिखाने के लिए ऑडियो-विजुअल प्रदर्शन भी हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


संसद भवन की लॉन में मनाया जाएगा 135वीं डॉ. अंबेडकर जयंती का
उसके बाद यह कार्यक्रम दोपहर 12:00 बजे तक जनता के लिए खुला रहेगा। डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन (डीएएफ) उन लोगों की सहायता करेगा, जो बाबासाहेब अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्प





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News